दिनारा प्रखंड के नटवार में गुरुवार को करीब 6 बजे इंडिया गठबंधन की कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से बक्सर सांसद सुधाकर सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में एमएलसी अशोक पांडेय तथा नटवार क्षेत्र के कई राजद कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नेताओं के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।