अकबरपुर: कड़ाके की धूप में निकली भव्य कलश यात्रा, शिव-राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ
4:00 बजे जानकारी मिली कि प्रखंड क्षेत्र के श्यामा पचरुखी गांव स्थित देवी स्थान परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 शिव सह राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भीषण गर्मी और कड़ाके की धूप के बावजूद सैकड़ों महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।