आमस: आमस प्रखंड में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोग परेशान
Amas, Gaya | May 12, 2026 आमस प्रखंड भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सुबह नौ बजे से देर शाम तक चल रही गर्म पछुआ हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। सबसे अधिक परेशानी मजदूरी कर पेट पालने वाले गरीब और महादलित परिवारों को हो रही है। झुग्गी-झोपड़ी और करकट वाले घरों में दिन में रहना मुश्किल हो गया है।बनकट के प्रवेश मांझी,राजेंद्र मांझी और