करायपरसुराय: प्रखंड क्षेत्र में आंधी-तूफान से भारी तबाही, कई घर क्षतिग्रस्त
प्रखंड क्षेत्र में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज हवा और बारिश के कारण कई घरों की छत उड़ गई, पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन भी बाधित हो गया।बताया जाता है कि अचानक मौसम बदलने के साथ तेज हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली, जिससे कच्चे एवं कमजोर मकानों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा। कई जगहों पर बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गए.