मोहनलालगंज: ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ी, बारिश से गेहूं की फसल हुई बर्बाद
लखनऊ के निगोहां, मोहनलालगंज और नगराम क्षेत्रों में तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। कटाई के अंतिम चरण में पहुंची फसल भीगने से खराब होने की कगार पर है। किसानों का कहना है कि जल्द धूप न निकलने पर फसल काली पड़ सकती है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होंगे।