विदिशा नगर: कॉन्वेंट स्कूल के सामने ई-बाइक शोरूम में लगी आग, दूसरी मंजिल से JCB द्वारा परिवार को बचाया गया
कुछ साल पहले विदिशा के कोतवाली थाना क्षेत्र में राशन बाजार में लगी आग में पांच लोगों की मौत हो गई थी,तीनों मंजिल जलकर खाक हो गई थी, ऐसी ही एक घटना बीती रात शहर में होते-होते बची,दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कान्वेंट स्कूल के सामने मौजूद की बाइक के शोरूम में बुधवार अलसुबह 4बजे अचानक आग लग गई।शोरूम के ऊपर मंजिल पर 4 से 5 सदस्यो का एक परिवार निवास कर रहा था