सतना/रैगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पवैया निवासी शहीद सहायक उप-निरीक्षक स्वर्गीय रामचरण गौतम के परिजनों को मध्यप्रदेश सरकार ने 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दे दी है। गुरूवार को नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने स्वयं शहीद के पैतृक गांव पवैया पहुच उनकी धर्म पत्नी से की मुलाकात।