कलान: रामगंगा नदी में डूबने से किशोर की मौत, गांव में छाया मातम
परौर। क्षेत्र के हैदलपुर गांव निवासी एक किशोर की रामगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, हैदलपुर निवासी प्रमोद कश्यप का 17 वर्षीय पुत्र विजय कश्यप शुक्रवार शाम करीब चार बजे रामगंगा नदी किनारे भैंस चराने गया था