मूंडवा: कुचेरा कस्बे में दरियाव आश्रम की दीवार पर शिलालेख पट्टिका लगाने को लेकर हुआ विवाद, बड़ी संख्या में पहुंचे शहरवासी
Mundwa, Nagaur | Sep 20, 2024 कुचेरा कस्बे के दरियाव आश्रम की दीवार पर शिलालेख पट्टिका लगाने को लेकर विवाद हो गया। वहीं विवाद होने की सूचना मिलते ही कुचेरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कुचेरा कस्बे के खजवाना रोड पर दरियाव आश्रम की जमीन को माली समाज के एक परिवार द्वारा दान पर दी गई थी। वहीं अब आश्रम की दीवार पर शिलालेख पट्टिका लगाने को लेकर विवाद हो गया।