टैम्पू चाक रामपुर पच्चासी निवासी सुजीत कुमार राउत शनिवार की रात 8 बजे टैम्पू से जा रहा था। इसीक्रम में पुपरी- बेनीपट्टी पथ पर एनएच 527 सी के निकट टैम्पू दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सुजीत गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को पुपरी पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है।