शाहपुरा: SDPI के 18वें स्थापना दिवस पर ईदगाह रोड स्थित देशवाली कब्रिस्तान परिसर में किया पौधारोपण
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया यानी SDPI के 18वें स्थापना दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ईदगाह रोड स्थित देशवाली कब्रिस्तान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधानसभा अध्यक्ष सिराज शाह सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।