मंझनपुर: मोंगरी कड़ा में समरसेबल पर दबंगों ने किया कब्जा, पीड़ित ने एसपी से शिकायत
मोंगरी कड़ा गांव के एक व्यक्ति के समरसेबुल पर गांव के ही लोगों ने कब्जा कर लिया है। हदबंदी का वाद दायर किया तो मुंशी नोटिस लेकर गया। इस पर दबंगों ने पीड़ित व उसके परिजनों को बेरहमी पीट दिया। भतीजी का सिर फोड़ दिया। घटना की तहरीर देने के बावजूद अब तक पुलिस मामले में रिपोर्ट नहीं लिखी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की है।