गैतरा ग्राम में गौशाला की जमीन पर गांव के ही दो लोगों ने किया कब्जा, रहवासियों ने कलेक्टर कार्यालय में दिया शिकायती पत्र
कटनी के गेतरा ग्राम में गौशाला की शासकीय जमीन में कब्जा करने के मामले पर रहवासियों के द्वारा कटनी के कलेक्ट कार्यालय में शिकायत पत्र दिया गया है और बताया गया है कि ग्राम के ही रहने वाले दो लोगों के द्वारा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके जमीन में लगे हरे भरे पेड़ काटकर बेच जा रहे हैं जिसकी शिकायत उनके द्वारा कई बार की जा चुकी है और आज फिर कलेक्टर में की गई।