बदायूं: वक्सेना गांव में झगड़े की शिकायत करने गए किशोर व किशोरी को दबंगों ने पीटकर किया घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Budaun, Budaun | Mar 13, 2025 बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के बक्सेना गांव में लड़ाई झगड़े की शिकायत करने गई किशोरी व किशोर को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल नीलम पुत्री रनवीर सिंह और विजय पुत्र रनवीर सिंह निवासी वक्सेना थाना हजरतपुर क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।