बदायूं: बक्सेना गांव में गाली देने का विरोध करने पर 4 लोगों ने बहन-भाई को ईंट मारकर किया घायल, पुलिस से की गई शिकायत
Budaun, Budaun | Mar 13, 2025 बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के बक्सेना गांव के ही चार लोग शराब पीकर गाली दे रहे थे। जब गाली देने का विरोध किया तो चार लोगों ने 17 वर्षीय विजय पुत्र करनवीर सिंह व 19 वर्षीय बहन नीलम के ईट मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल विजय और नीलम का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।