बदायूं: छतुईया रेलवे फाटक के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, दोनों की हुई मौत
Budaun, Budaun | Mar 13, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के हरहरपुर नरसिंहपुर गांव के रहने वाले 20 वर्षीय जोगिंद्र पुत्र बनवारी लाल व 25 वर्षीय रवि पुत्र नन्हें एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों आपस में दोस्त थे। थाना उझानी क्षेत्र के छतुईया रेलवे फाटक के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें जोगिंद्र और रवि की दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।