गोगरी: बारिश से गोगरी नगर परिषद के वार्ड 12 व 15 में घुटने भर जलजमाव, आवागमन हुआ मुश्किल
रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण खगड़िया जिले के गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 एवं 15 में घुटने भर पानी जमा हो गया है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे तक सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी रही, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान इन वार्डों में यही स्थिति उत्पन्न हो जाती है