नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूल सेंट जॉन्स में शनिवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत ने विनिंग हाउस ट्रॉफी, बैडमिंटन ट्रॉफी, क्रिकेट ट्रॉफी पटेल हाउस को दी जबकि फुटबॉल ट्रॉफी टैगोर हाउस को दी गई। समारोह में विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी, पंजाबी, गुजराती आदि गीतों में नृत्य किया।