गोरखपुर: जिले के विभिन्न नदियों का जलस्तर घटा तमाम इलाके हुए बाढ़ मुक्त
जिले के विभिन्न नदियों में जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने की वजह से 77 गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए थे। जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नदियों का जलस्तर तेजी से घट रहा है, जिसकी वजह से अब जिले में सिर्फ 7 गांव ही बाढ़ प्रभावित है। स्वास्थ्य विभाग की 13 टीम लगाकर बाढ़ प्रभावित इलाके में दवे का छिड़काव कराया जा रहा है।