गोरखपुर: आबकारी विभाग की टीम ने राजघाट थाना क्षेत्र के अमूरतानी में अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर की छापेमारी
आबकारी निरीक्षक सेक्टर 2 के निरीक्षक श्याम कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने राजघाट थाना क्षेत्र के अमूरतानी में अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में जमीन में छुपाकर रखे गए शराब को मौके पर नष्ट किया और 65 लीटर अवैध कच्ची शराब को जब्त भी किया। आबकारी विभाग द्वारा राजघाट थाने पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया।