फुलवरिया: श्रीनगर गांव में एक दुकानदार के साथ मारपीट और लूटपाट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में एक दुकानदार के साथ मारपीट गाली गलौज व तोड़फोड़ और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार के लिखित शिकायत पर थाने में मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि ओम प्रकाश कुमार 15 जून की दोपहर अपनी दुकान पर मौजूद थे। इस दौरान बाइक सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और बिना कारण के गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर मारपीट की गई।