लखनपुर: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में लखनपुर साक्षरता मिनी स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय लोक नृत्य संपन्न हुआ
सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के साक्षरता मिनी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव विकासखंड स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजाति लोक नृत्य महोत्सव 2025 अंतर्गत करमा प्रतियोगिता पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रथम पीपरखार द्वितीय तीरकेला तृतीय बिनकरा ने हासिल किया। मंत्री जी ने सभी प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया।