बहराइच: चौधरी डीह के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
चौधरी डीह के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।