गोपालगंज: लछवार दुर्गा मंदिर से शतचंडी महायज्ञ के लिए कड़ी सुरक्षा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई
थावे प्रखंड के लछवार दुर्गा मंदिर से शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को दोपहर 12 बजे निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में कन्याएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। कलश यात्रा इटवा धाम पहुंची, जहां आचार्य द्वा