सगड़ी: आतानगर में देवरांचल उत्थान सेवा समिति ने अग्नि पीड़ितों को दी आर्थिक मदद, समिति के कार्य की लोगों ने की प्रशंसा
Sagri, Azamgarh | Apr 26, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत शाहपुर घाट के पास आतानगर में बीते दिनों आग ने भयंकर तांडव मचाया था । जिसकी चपेट में आने से कई परिवारों के गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया था । उसी कड़ी में रविवार को देवारांचल उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता के नेतृत्व में एक बार फिर टीम शाहपुर घाट के पास आतानगर में पहुंची और अग्नि पीड़ितों को आर्थिक मदद दी है ।