बीना: बीना रिफाइनरी अस्पताल में कार्यरत कई कर्मचारियों को हटाया, कर्मचारियों ने तहसील में शिकायत कर लगाई मदद की गुहार
Bina, Sagar | Jul 1, 2026 रोजी-रोटी का संकट एक बार फिर बेगुनाह परिवारों की नींद उड़ा रहा है। सागर जिले की बीना रिफाइनरी टाउनशिप में स्थित विवेकानंद अस्पताल में बरसों से सेवा दे रहे पांच कर्मचारियों को अचानक नौकरी से निकाल दिया गया। इनमें ज्यादातर महिला कर्मचारी हैं,जिनके अब परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है।जिसको लेकर कर्मचारियों ने तहसील में ज्ञापन सौंप कर मदद की गुहार लगाईं है।