सिवनी: सिवनी में 78 केंद्रों पर गेहूं उपार्जन जारी, 17,145 किसानों से 93 हजार एमटी से अधिक की खरीदी, ₹58.88 करोड़ का भुगतान
Seoni, Seoni | May 3, 2026 सिवनी जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य तेजी से जारी है। रविवार को बताया गया कि इस वर्ष संचालित 78 उपार्जन केंद्रों पर अब तक 17,145 किसानों से कुल 93,422 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। वही उपार्जित गेहूं के परिवहन एवं भंडारण की कार्यवाही भी प्रगति पर है। वहीं किसानों को भुगतान की दिशा में भी कार्य जारी है।