ग्वालियर गिर्द: 25 साल बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हो सकी FIR, दंपत्ति नामजद
कोटावाला मोहल्ले में रहने वाले राहुल मिर्धा से 3 लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली गई,घटना 2001 की है।आरोपी दंपत्ति के खिलाफ कई दिनों तक शिकवा शिकायत करने के बाद पीडित राहुल ने कोर्ट की शरण ली तब 25 साल बाद बुधवार को मुकदमा दर्ज हो सका।आरोपी दंपत्ति ने उपनगर क्षेत्र मे स्थित एक प्लाट का सौदा राहुल मिर्धा से किया था। एडवांस के रुप में 3 लाख रुपए भी ले लिए थे।