मिश्रिख: उत्तर धोना गांव में बैरक निर्माण के दौरान मजदूर की गिरकर हुई मौत, परिजनों ने किया वीडियो वायरल
बैरक निर्माण के दौरान मजदूर की गिरकर मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने गांव में शव रखकर जमकर हंगामा काटा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बूझकर अंतिम संस्कार कराया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।