कैराना: कैराना में हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन डिवाइडर से टकराकर पलटा, हरियाणा के तीन युवक घायल
Kairana, Shamli | May 27, 2026 हरियाणा के रोहतक निवासी अजय, रवि और वीरेंद्र बुधवार को कार से हरिद्वार जा रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे उनकी कार रामडा बाईपास चौराहे के निकट पहुंची, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। तेज रफ्तार होने के कारण कार ने कई पलटे खाए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कार सवार तीनों युवक घायल हो गए।