सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी कस्बे में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन समिति की ओर से आज सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान छात्र-छात्राओं को आपातकालीन स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अलार्म बजाकर निकासी अभियान से हुई।