टाटगढ़: काबरा गांव में घर में दिखा धामण प्रजाति का सांप, दहशत के बीच वन मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Tatgarh, Ajmer | May 9, 2026 टॉडगढ़। काबरा गांव में शनिवार शाम 7 बजे को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सरपंच प्रशासक पार्वती देवी के घर अचानक धामण प्रजाति का सांप दिखाई दिया। सांप के घर में घुसने से परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार सांप पलंग के नीचे छिपा बैठा था और धीरे-धीरे बक्से की ओर चला गया। इसी दौरान झाड़ू निकालते समय गुड़िया की नजर सांप पर पड़ी तो वह घबरा ग