अनूपगढ़: नेशनल हाईवे नंबर 911 पर गांव पांच के पास बस और बाइक की टक्कर में बाइक चालक की हुई मौत
अनूपगढ़ में नेशनल हाईवे 911 पर गांव 5के के पास दो भाई ढाबा के पास एक निजी बस व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक-बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसआई रामकुमार ने आज शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे बताया कि हादसे में 24 वर्षीय बाइक चालक राहुल पुत्र प्रहलाद निवासी वार्ड नंबर 2 की मौत हो गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है