टिकारी: निमसर में विवाहिता की हत्या का आरोपी निकला पति, पारिवारिक कलेश से तंग आकर साजिशन घटना को दिया अंजाम
Tikari, Gaya | Jun 18, 2026 टिकारी के अलीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निमसर में बुधवार को विवाहिता की हुई हत्या का अरोपी उसका पति निकला। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक कलेश को आरोपी पति प्रमोद कुमार ने घटना का मुख्य कारण बताया। अलीपुर पुलिस ने आरोपी पति को गुरुवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ज्ञात हो कि पत्नी के व्यवहार से तंग आकर पति ने पीटपीट कर उसकी हत्या बीती रात कर दी थी।