शेरघाटी: शेरघाटी उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 1,643 लीटर अवैध बीयर व विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
शेरघाटी उत्पाद विभाग की टीम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिंद्रा पिकअप (पंजीकरण संख्या WB-37E-6023) से भारी मात्रा में अवैध बीयर एवं विदेशी शराब बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्रवाई समेकित जांच चौकी डोभी, थान