शनिवार 11 बजे मनकापुर कोट स्थित अपने निवास पर गोंडा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने जनता दर्शन मे लोगों की समस्याओ को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी पूँजी है और जनसेवा उनका परम कर्तव्य है। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने सांसद के साथ संवाद कर अपनी समस्याएं बताई।