झालरापाटन: परोलिया गांव में खड़ी जेसीबी मशीन से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती
पुरुलिया गांव में खड़ी जेसीबी मशीन से टकराकर बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए रविवार शाम करीब 4:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। लखानी गांव का रहने वाला राहुल जीरापुर जा रहा था, लेकिन उसकी तेज रफ्तार बाइक नियंत्रित नहीं हुई और सड़क के किनारे खड़ी जेसीबी मशीन से टकरा गई।