झालावाड़ के श्यामपुर गांव में करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे रविवार सुबह करीब 10:00 बजे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि गांव का रहने वाला धनराज घर की लाइट ठीक कर रहा था, उसी समय उसे करंट का जोरदार झटका लगा।