ऊना: ऊना विद्युत उपमण्डल 2 के उपभोक्ता 13 फरवरी तक जमा करवाएं बिजली बिल, नहीं तो कटेगा कनेक्शन: सहायक अभियंता ई. अश्विनी
सहायक अभियंता ई. अश्विनी कुमार पराशर ने ऊना विद्युत उपमण्डल न. 2 के अन्तर्गत आने वाले सभी विद्युत उपभोक्ता से अपील की है कि जिन उपभोगताओं ने पिछले जनवरी माह का बिजली बिल अभी तक जमा नहीं करवाया है, वह अपने बिजली के बकाया बिल को 13 फरवरी तक जमा करवा दें, ताकि उपभोगताओं के बिजली के कनेक्शन न कट सकें। अन्यथा बिना नोटिस दिए बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा।