धामपुर: नहटौर-नूरपुर मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक और ईको वैन की टक्कर में एक महिला की मौत, 13 लोग घायल
Dhampur, Bijnor | Jun 17, 2026 बुधवार के दोपहर करीब 1:30 बजे जिला बदायूं के थाना ग्याऊ गांव गौतरा निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह अपने ससुरालियो के साथ अपने बच्ची का मुंडन संस्कार कराकर हरिद्वार से लौट रहे थे।नहटौर नूरपुर मार्ग पर गांव बालापुर के पास उनकी ईको व ट्रक टक्कर हो गई जिसमें ईको सवार महिला रश्मि की मौत हो गई। 13 लोग घायल हो गए।