सवायजपुर: गर्रा नदी पर जम्हौरा पुल बनकर तैयार, क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगा आवागमन
पाली और भरखनी क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। गर्रा नदी पर जम्हौरा गांव के पास बन रहा बहुप्रतीक्षित पुल अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। यह पुल क्षेत्रीय जनता के लिए किसी बड़ी उपलब्धि और सौगात से कम नहीं है। अब केवल संपर्क मार्गों से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है।