मऊगंज: मऊगंज के झौरा में ₹37.50 लाख के पंचायत भवन का देवतालाब विधायक ने किया भूमि पूजन
Mauganj, Rewa | Dec 16, 2025 मऊगंज जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत झौरा में 37.50 लाख लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत भवन का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवतालाब विधायक गिरीश गौतम ने आज 16 दिसंबर की दोपहर 3 बजे भूमि पूजन किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत मऊगंज के अधिकारी कर्मचारी ग्राम पंचायत के सरपंच मुन्ना लाल बसोर और सचिव भूपेंद्र सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।