मऊगंज: मऊगंज में अन्ना स्टाइल आंदोलन: कलेक्ट्रेट के सामने निर्वस्त्र प्रदर्शन से कलेक्टर कार्यालय में अफरा-तफरी
Mauganj, Rewa | Dec 15, 2025 मऊगंज में आज सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मऊगंज के अन्ना सामाजिक कार्यकर्ता विश्वामित्र मुद्रिका त्रिपाठी ने कलेक्टेट कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। आंदोलन का केंद्र कलेक्टर के निज सचिव पंकज श्रीवास्तव पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप और उन्हें पद से हटाने की मांग की जा रही है।धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।