सिंगरौली: अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय का बछड़ा घायल, गौ सेवा संस्थान ने किया उपचार, आवारा पशुओं की समस्या फिर उजागर
जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित स्टेट बैंक के पीछे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर खड़े गाय के बछड़े को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसे में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर गौ सेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची और घायल पशु का उपचार शुरू किया।स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में आवारा मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं,