धार: खलघाट: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने नर्मदा नदी में लगाई छलांग, लिखा- 'मुझे माफ करना'
Dhar, Dhar | Nov 24, 2025 धार जिले के खलघाट में सोमवार को एक युवक ने नर्मदा नदी पर बने ब्रिज से छलांग लगा दी। युवक ने अपनी बाइक ब्रिज पर खड़ी की और अचानक नदी में कूद गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।