धार: धार-नागदा फ्लाईओवर का आधा भाग तोड़ा गया, अब यहाँ बनेगा नया रेलवे ओवरब्रिज
Dhar, Dhar | Nov 24, 2025 मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा धार-नागदा मार्ग पर करीब 8 साल पहले एक फ्लाईओवर बनाया गया था। इस पर करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए थे। इस फ्लाईओवर की आधे हिस्से की रैंप को तोड़ दिया गया है। यहां पर रेलवे ने नया रेलवे ओवरब्रिज बनाने के लिए तेजी से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।