लक्ष्मीपुर: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जीविका दीदियों ने लक्ष्मीपुर में निकाली जागरूकता रैली
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जीविका द्वारा जागरूकता रैली एवं सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीविका दीदियों ने 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रखंड एवं संकुल संघ स्तर के कार्यालयों से रैलियां निकाली गईं।