चक्रधरपुर की रेलवे क्षेत्र के रेलवे अस्पताल के समीप स्थित बस्ती में चल रहे पांच दिवसीय माता पूजा का समापन मंगलवार को हो गया। इस अवसर पर मंगलवार देर रात गाजे बाजे के साथ माता शीतला की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।