इटावा: गांव महिपालपुर के मजरा नगला खादर में महिला की झोपड़ी में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख
Etawah, Etawah | Apr 15, 2026 जनपद इटावा थाना बकेवर क्षेत्र के गांव महिपालपुर के मजरा नगला खादर निवासी देवंती पत्नी राजकुमार की झोपड़ी में आग लग गई। पीड़ित महिला देवंती ने बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। इन लोगों ने ही उन्हें और उनके बेटे को गांव से भागने की धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते देर रात उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।