गुण्डरदेही: 24 जून को जिले के सभी ग्रामों में पीएम आवास योजना आवास प्लस 2.0 सूची का सार्वजनिक वाचन
जिले के सभी ग्रामों में 24 जून 2026 को ग्राम सभा का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की आवास प्लस 2.0 सिस्टम जनरेटेड प्रतीक्षा सूची का सार्वजनिक वाचन और सत्यापन किया जाएगा। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पारदर्शी और नियमबद्ध होगी।